news-details

लव, रेप और धोखा:बिलासपुर में पुलिस वाले ने शादी का झांसा देकर विधवा ठेकेदार से रेप किया; 55 लाख हड़पकर रिश्ता कर दिया खत्म

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला को अपने जाल में फंसाया। फिर मंदिर में ले जाकर शादी की।

तोरवा थाना क्षेत्र का मामला, महिला ने डीजीपी से की हेड कांस्टेबल की शिकायत

हिर्री थाने में पदस्थ है आरोपी सिपाही, तलाक होने का झांसा देकर मंदिर में शादी भी की

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला को अपने जाल में फंसाया, फिर मंदिर में ले जाकर शादी की। बाद में पता चला कि आरोपी हेडकांस्टेबल पहले से शादीशुदा है। उसने महिला के 55 लाख रुपए भी हड़प लिए और रिश्ता खत्म कर दिया। महिला नगर निगम की ठेकेदार है। उसने इसकी शिकायत डीजीपी से की है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा क्षेत्र निवासी 40 साल की विधवा महिला की पहचान हिर्री थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव से हुई थी। आरोप है कि संजय ने महिला को बताया कि उसका पत्नी से तलाक हो चुका है और वह उससे शादी करना चाहता है। महिला उसके झांसे में आ गई और फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बीच रतनपुर के महामाया मंदिर में शादी भी कर ली।

महिला के पैसे से आरोपी शिरडी, मुंबई और गोवा भी घूमा

महिला का आरोप है कि हेड कांस्टेबल उसी के पैसे से शिरडी, मुंबई और गोवा भी घूमने गया। साथ ही उसके 55 लाख रुपए भी हड़प लिए। इसके बाद रिश्ता खत्म कर लिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का यह भी आरोप है कि इस मामले की कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने डीजीपी डीएम अवस्थी से शिकायत की है।




अन्य सम्बंधित खबरें