news-details

छत्तीसगढ़ के पुलिस हेड कांस्टेबल ने किया विधवा महिला से शादी के नाम से दुष्कर्म... महिला के खर्च पर घुमा शिरडी, मुंबई और गोआ !..लिए 55 लाख तक..! मन भर गया तो रिश्ता कर दिया खत्म…पढ़िए पूरी कहनी..

बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र से पुलिस हेड कांस्टेबल द्वारा शादी का झांसा देकर विधवा महिला को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है आरोपी ने मंदिर में ले जाकर विधवा महिला से शादी भी की। बाद में पता चला कि आरोपी हेडकांस्टेबल पहले से शादीशुदा है। उसने महिला के 55 लाख रुपए भी हड़प लिए और रिश्ता खत्म कर दिया। महिला नगर निगम की ठेकेदार है। उसने इसकी शिकायत डीजीपी से की है।

तोरवा क्षेत्र निवासी 40 साल की विधवा महिला की पहचान हिर्री थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव से हुई थी। आरोप है कि संजय ने महिला को बताया कि उसका पत्नी से तलाक हो चुका है और वह उससे शादी करना चाहता है। महिला उसके झांसे में आ गई और फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बीच रतनपुर के महामाया मंदिर में शादी भी कर ली।

महिला के पैसे से आरोपी शिरडी, मुंबई और गोवा भी घूमा

महिला का आरोप है कि हेड कांस्टेबल उसी के पैसे से शिरडी, मुंबई और गोवा भी घूमने गया। साथ ही उसके 55 लाख रुपए भी हड़प लिए। इसके बाद रिश्ता खत्म कर लिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का यह भी आरोप है कि इस मामले की कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने डीजीपी डीएम अवस्थी से शिकायत की है।




अन्य सम्बंधित खबरें