शराब पिलाते हुये पकड़े जाने पर कार्यवाही। - CG Sandesh

शराब पिलाते हुये पकड़े जाने पर कार्यवाही।

तेन्दुकोना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खेडीगांव में बालेश किराना दुकान के बाजू झोपडी पर लखन लाल डडसेना को लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जहां से शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को आते देखकर भाग गये. आरोपी लखन लाल डडसेना पिता चिन्ताराम डडसेना उम्र 39 साल साकिन भुरकोनी, चौकी बुन्देली, थाना तेन्दुकोना, जिला महासमुंद के द्वारा लोगों को शराब पिलाने की सुविधा मुहैया कराते हुये अवैध रूप से शराब पिलाते मिला।

मौके पर पुलिस ने एक नग देशी पौवा प्लेन शराब 180MLवाली में करीब 40ML शराब भरी हुई तथा एक नग देशी प्लेन शराब पौवा 180ml वाली खाली शीशी तथा दो नग डिस्पोजल गिलास कीमती करीब 15/-रूपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आब.एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें