news-details

छत्तीसगढ़ क्राइम:-अपनी सहेली के चक्कर मे अनजान से दोस्ती लड़की को पड़ी भारी...!लड़के ने नाबालिक स्कूली छात्रा से पहले किया फ्रेंडशिप, इमोशनल करके प्यार के लिए किया मजबूर ..! फिर बंधक बना कोल्ड्रिंक्स में पिलाया नशीला पदार्थ और दिया दुष्कर्म को अंजाम... नाबालिक हुई गर्भवती तो हुआ खुलासा...

तखतपुर क्षेत्र की नाबालिग स्कूली छात्रा को जन्मदिन मनाने के बहाने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस ने वारदात में शामिल मुख्य आरोपित समेत तीन को हिरासत में ले लिया है।

मामला तखतपुर क्षेत्र का है। 15 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है।बीते मार्च महीने में उनका जन्मदिन था। इस पर उसकी सहेली जन्मदिन मनाने के बहाने स्कूटी में लेने के लिए घर पहुंच गई। किशोरी के मना करने पर उसकी सहेली ने फ्रेंडशिप तोड़ने की धमकी दी। इस दौरान किशोर आरोपित के दोस्त महेंद्र ठाकुर पिता गोविंद सिंह (22), वासुदेव ठाकुर पिता दद्दू ठाकुर (19) भी आ गए।

सभी मिलकर बेलपान तरफ गए जहां सूने मकान में किशोरी को ले गए।फिर आरोपित किशोर के साथ किशोरी को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला बंद कर दिए। इस दौरान किशोर ने छात्रा को कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने जबरिया दुष्कर्म किया। वारदात के समय सभी सहयोगी आरोपित बाहर थे। इस घटना के बाद उसकी सहेली स्कूटी में बैठाकर घर ले आई। साथ ही इस घटना की जानकारी देने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी।

इस घटना का राज तब खुला, जब शनिवार को छात्रा के पेट में असहनीय दर्द हुआ। इसके बाद स्वजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जांच के बाद किशोरी छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने आई। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपित किशोर समेत महेंद्र ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, प्रिया ठाकुर व एक अन्य युवती को आरोपित बनाया है। आरोपितों के खिलाफ धारा 342, 376, 506 व 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फ्रेंडशिप कराने वाली सहेली भी बनी आरोपित:-

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी छात्रा पिछले साल स्कूल की तरफ से डोंगरगढ़ टूर पर गई थी। तभी उसकी सहेली ने आरोपित नाबालिग से बात कराई और फ्रेंडशिप करने की बात कही। इसके बाद से नाबालिग से बातचीत होने लगी। दो माह बाद उसकी सहेली ने जबरिया आरोपित नाबालिग से मिलाया था। इस बीच वह छात्रा को हमेशा मिलने बुलाता था। लेकिन डर के कारण वह मिलने नहीं जाती थी। फिर छात्रा के जन्मदिन के दिन सहेली प्रिया जबरदस्ती ले गई।


क्या कहते है एस.पी. प्रशांत अग्रवाल:-

तखतपुर क्षेत्र की नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में तीन आरोपितों को पकड़ लिया गया है। आरोपितों में लड़कियां भी है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।




अन्य सम्बंधित खबरें