मोटर साइकल ने एक व्यक्ति को मारी ठोकर, मामला दर्ज
थाना तेन्दुकोना अंतर्गत साल्हेभाठा के पास मोटर साइकल से एक्सीडेंट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 06 नवम्बर के शाम को विजय अग्रवाल रोज कि तरह शाम को टहलने के लिये अपने बेटा चैतन्य के साथ बागबाहरा पिथौरा रोड में निकला था कि समय करीबन शाम 06/30 बजे टहलते हुए वापस घर आ रहे थे. तेन्दुकोना (साल्हेभाठा)धान खरीदी केन्द्र के पास पहुंचे थे कि पिथौरा की ओर से मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक CG04DE7571 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पीछे से विजय अग्रवाल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे विजय अग्रवाल के बायें पैर, दाहिने हाथ में चोट लगा है ।
मोटर सायकल का चालक अपनी मोटर सायकल को घटना स्थल में छोडकर भाग गया । उपचार हेतु CHC बागबाहरा लाया गया जहां से रायपुर रिफर किये जहां उपचार चल रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
।