पति अपने पत्नी को छोड़ने जा रहा था ससुराल,रास्ते मे पत्नी हुई... - CG Sandesh

पति अपने पत्नी को छोड़ने जा रहा था ससुराल,रास्ते मे पत्नी हुई गायब...पति खोजता रहा ...अजब गजब मामला...!.

श्रीमती निर्मला लहरे पति कोमल लहरे ग्राम पासिद कोसीर की निवासी 4 नवम्बर 2020 को पति -पत्नी अपने गांव पासिद से बदन बस पर सुबह बैठ कर सारंगढ़ पहुंचे ।निर्मला अपने मायके सुपा जाना चाह रही थी उसे उसका पति पहुंचाने जा रहा था सारंगढ़ में कपड़े लेने के लिए उतरे और निर्मला का पति कोमल लहरे शौचालय गया शौच करने और जब उधर से आया तो उसकी पत्नी बस स्टैंड में नहीं थी. 

उसका पति इधर उधर ढूंढा फिर अपने ससुराल फोन किया तब नहीं पहुंची है बताया गया ऐसा निर्मला के पति कोमल लहरे ने सारंगढ़ थाने में 7 नवम्बर को घटना की जानकारी दिया गया है । कोमल लहरे ने बताया कि 2 दिन तक अपने नातेदार रिश्तेदारों में पता किया कोई पता नहीं चल रहा है उसका फोन नम्बर भी 4 नवंबर से बंद है ।आखिर निर्मला बस स्टैंड से कहाँ गई. निर्मला के पति के सूचना पर सारंगढ़ पुलिस जांच में जुट गई है ।


अन्य सम्बंधित खबरें