3 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त.
कोमाखान पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम साल्हेभांठा से करहीडीह रोड के तरफ एक ब्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम करहीडीह खट्टा मोड़ के पास एक ब्यक्ति अपने साथ हाथ में सफेद प्लास्टिक का थैला लेकर जाते दिखा. जो पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर रोक कर पूछताछ करने पर अपना नाम जोहन लाल सिन्हा पिता मयाराम सिन्हा ग्राम खट्टाडीह का होना बताया. आरोपी के कब्जे से गवाहनो के समक्ष 19 पन्नी में 200, 200 ML भरी जेब्रा ब्राण्ड उड़ीसा निर्मित कच्ची महुआ शराब जुमला 3 लीटर 800 ML कीमती 1330/ रूपये का रखा मिला. आरोपी का कृत्य धारा 34(A) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें