नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजन ने लगाया दहेज प्रताड़ना का ... - CG Sandesh

नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजन ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप..मामले की जांच में जुटी पुलिस....

राजधानी में बीते दिनों एक नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया था जिसकी इलाज के दौरान कल रात 11.20 को मौत हो गयी। नवविवाहिता के परिजनों ने अब यह आरोप लगाया है कि मृतका के ससुराल पक्ष ने उसने आत्महत्या नही की, उसे मारा गया है। मृतका एक घरेलू महिला थी। उसे ससुराल पक्ष वालो ने काफी आज़ादी नही दी थी।

परिजनों ने बताया कि युवती के साथ कई बार उसका पति निमेश त्रिपाठी दहेज के लिए मारपीट करता था। । परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति का शादी के पहले से एक अवैध संबंध भी था. जिसके कारण मृतका का पति निमेश त्रिपाठी बार बार पत्नी को तंग करता था. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है.


अन्य सम्बंधित खबरें