3 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

3 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त.

खल्लारी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम कन्हारपुरी के नारायण कुर्रे से पंचायत भवन के पास रोड किनारे से अवैध शराब जप्त किया है.


पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम कन्हारपुरी पंचायत भवन के पास रोड किनारे पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़े. जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम नारायण कुर्रे पिता दशरू कुर्रे उम्र 40 साल साकिन कन्हारपुरी थाना खल्लारी जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी नारायण कुर्रे के कब्जे से बरामद एक पीला रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन के अंदर 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 3000 mlकीमती 300/- रूपया को जप्त कर शीलबंद किया गया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.




अन्य सम्बंधित खबरें