सड़क दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से ईलाज के दौरान हुई... - CG Sandesh

सड़क दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से ईलाज के दौरान हुई मौत

थाना बागबाहरा अंतर्गत करमापटपर रास्ता के बीच में सड़क दुर्घटना में मोटर साइकल से गिरकर मौत होने से मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 26 मई 2019 को ओंम प्रकाश सिन्हा पिता हिम्मत सिन्हा उम्र 16 साल अपने दोस्त सुमीत पटेल पिता दुकालू पटेल उम्र 16 साल एवं अपने रिश्ते के बडे भाई किशन सिन्हा पिता रूद्र सिन्हा उम्र 24 साल मो0सा0 क्र. CG 06 GN 8865 बजाज सीटी 100 से पिथौरा से बोकरामुडा बागबाहरा जा रहे थे.

मो0सा0 को किशन सिन्हा चला रहा था, उसी समय खल्लारी स्थापना मंदिर पहुचने के पूर्व कोटनपाली करमापटपर रास्ता के बिच में मो0सा0 फिसल कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिससे ओंम प्रकाश सिन्हा के सिर में गंभीर चोट आया जिसे शासकीय अस्पताल बागबाहरा 112 द्वारा लाया गया बाद में रायपुर रिफर करने पर डी0के0एस0 हास्पीटल रायपुर में ईलाज कराया जा रहा था. जिसका ईलाज के दौरान 28 मई 2019 को रात्रि 07:45 बजे मृत्यु हो गया. जिसपर अपराध पंजीबद्ध किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें