सट्टा खिलाने वाले पर कार्यवाही.
बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सूरज मानिकपुरी नामक व्यक्ति को गुरूद्वारा के सामने में आईपीएल नामक सट्टा पर्ची लिखकर मोबाईल फोन के माध्यम से जुआ खिलाते हुये पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर गुरूद्वारा के सामने में बताये हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति बैठा मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज मानिकपुरी पिता अमरदास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड नं 07 कर्रापारा बागबाहरा का होना बताया एवं आरोपी के कब्जे से मोबाईल में अंको से लिखा हुआ आईपीएल सट्टा पर्ची 80,000 रूपये का पर्ची लेख, DC एवं MI IPL 2020 लिखा हुआ 01 नग सट्टा पर्ची जिसमें कुल 2400/- रूपये का पर्ची लेख, मोबाईल कीमती 2000/- रूपये, एक हरा रंग का डाट पेन तथा नगदी रकम 2400/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.