दो मोटर साइकल की आपस में भिडत, मामला दर्ज. - CG Sandesh

दो मोटर साइकल की आपस में भिडत, मामला दर्ज.

थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम भीमखोज में मोटर साइकल में भिडत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 4 नवम्बर बुधवार शाम करीबन 6.30 बजे दुर्गेश कुमार पटेल मोटर सायकल होण्डा स्वीस्टर क्र0 CG 04 KC 4977 से अपने दोस्त शुभम खडिया को बिठाकर मुर्गा खरीदने भीमखोज जा रहा था. तभी अजय साहू इलेक्ट्रानिक्स दुकान के सामने मुख्य मार्ग NH 353 भीमखोज के पास मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GJ 0742 का चालक द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए गलत दिशा में मोड कर दुर्गेश पटेल के मोटर सायकल क्र0 CG 04 KC 4977 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे दुर्गेश पटेल के सिर में,दोनो पैर,बांये हाथ के अंगुठा तथा शुभम खडिया के पैर में चोट लगा. जिसका ईलाज CHC बागबाहरा में चल रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर साइकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें