11 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया.
बागबाहरा पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर ग्राम दारगांव बडे तालाब के पास 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते लोगों को घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ा है. जिसमे पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार उम्र 20 साल, गुलाब चंद उम्र 20 साल, राजेश चन्द्राकर उम्र 39 साल, विष्णु पिता उम्र 30 साल, मुन्ना लाल विश्वकर्मा उम्र 47 साल, अरूण डहरवाल डहरवाल उम्र 45 साल, सुरज निषाद उम्र 23 साल से जुमला 3250 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया है.
इसी तरह ग्राम पतेरापाली में कोमा रोड बांधा के पास प्रियेंन्द्र भट्ट उम्र 27 साल, कमलेश निषाद उम्र 22 साल, चमरू निषाद उम्र 46 साल, ब्यास नारायण सोनी उम्र 38 साल से जुमला 1720 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्तकर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.