देशी कट्टा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया. - CG Sandesh

देशी कट्टा व कारतूस के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया.

बागबाहरा पुलिस की टीम 11 नवम्बर को आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर बाजार व्यवस्था, ट्राफिक व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी हेतु मय शासकीय वाहन से टाउन रवाना हुआ था. टाउन भ्रमण के दौरान बस स्टैण्ड बागबाहरा पहु्चा उसी समय वाटर ए.टी.एम. के पास पुलिस गाडी को देखकर एक व्यक्ति लुकने छिपने लगा.

जिसकी गतिविधि पर संदेह होने पर पुलिस ने उस व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा,  02 नग जिन्दा कारतूस एवं नगदी 200 रूपये का रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपी चन्द्रहास दुबे पिता द्वारिका प्रसाद दुबे उम्र 32 साल साकिन सुभाष नगर महासमुन्द थाना महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें