ग्राम कोमा से 4 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त.
खल्लारी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम कोमा चौक टावर के सामने एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम कोमा चौक टावर के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम गुरूदेव देशकर पिता गोपाल देशकर उम्र 27 वर्ष साकिन हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से एक 05 लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 4000 mlकीमती 400/- रूपया का रखा मिला. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें