ग्राम घोघरा से 13 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने का सामन जप्त. - CG Sandesh

ग्राम घोघरा से 13 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने का सामन जप्त.

तेन्दुकोना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम घोघरा में संजय साहू को अपने अन्य साथी के साथ घर के पीछे बाडी में अवैध रूप महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान संजय साहू के बाडी में घेराबंदी किये जिसमें दो व्यक्ति भट्ठा चढाकर शराब बनाते हुए मिले. जिनका नाम पता पूछने पर संजय साहू पिता डोमार सिंह उम्र 23 वर्ष तथा अमन साहू उर्फ अजय साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम घोघरा के होना बताये.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक लाल रंग के पांच लीटर वाली जरीकेन में भरा हुआ 05 लीटर महुआ शराब, एक पीले रंग के 05 लीटर वाली जरीकेन में भरा हुआ 05 लीटर महुआ शराब एवं एक पीले रंग के पांच लीटर वाली जरीकेन में भरा हुआ करीबन 03 लीटर महुआ शराब कुल 13 लीटर महुआ शराब कीमती 2600 रूपये एवं शराब बनाने का सामान 02 नग छोडा बडा जर्मन का गंजी 01 नग मिट्टी का बर्तन जिसके नीचे टूटा हुआ तथा एक छोटा पाईप लगा है जिसे जप्त किया गया है. तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2)-LCG का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें