पार्षदों ने उपअभियंता के साथ गली गलौच कर दी जान से मारने की ... - CG Sandesh

पार्षदों ने उपअभियंता के साथ गली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.

थाना बागबाहरा अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय में उपअभियंता को गाली गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि शशि प्रताप सिंह नगर पालिका परिषद बागबाहरा में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है. 11 नवम्बर को शाम 5:30 बजे कार्यालय के गेट में पार्षद मोगेश चन्द्राकर, ताराचन्द सोनवानी एवं एक अन्य साथी के द्वारा शशि प्रताप सिंह को चिल्ला चिल्ला कर अश्लील मां बहन की गाली बकते हुये जान से मार दुंगा, हाथ पैर तोड दुंगा कहकर धमकी देने लगे. जिससे उसके तथा कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के कर्तव्य निर्वहन में बांधा उत्पन्न हुई.

उक्त घटना के समय बालकृष्ण चन्द्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष दीपक यादव, सी.एम.ओ. अमरनाथ दुबे, नगर पालिका कर्मचारी रमेश ताण्डी मौजूद थे. बताया गया कि पूर्व में भी पार्षद मोंगेश चन्द्राकर, ताराचन्द सोनवानी एवं एक अन्य साथी कई बार मोबाईल से अश्लील मां बहन की गाली देकर जान से मारने की धमकी दे चुके है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 186-IPC, 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें