ग्राम बैतारी में 03 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

ग्राम बैतारी में 03 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बैतारी के राकेश बरिहा नामक व्यक्ति से अवैध देशी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम बैतारी राकेश बरिहा के घर के सामने पहुंच कर अवैध शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी राकेश बरिहा को तलब किया जो उपस्थित मिला. जिससे उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम राकेश बरिहा पिता दीवान सिंग बरिहा उम्र 24 वर्ष ग्राम बैतारी का रहने वाला बताया.


पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से घर में छिपाकर रखे एक हरे रंग के दो लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में करीब 2 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब भरा हुआ एवं एक सफेद रंग के एक लीटर वाली बोतल में 1 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कुल 3 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600/- रूपये को जप्त किया गया.

मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें