12 जुआरियो को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया. - CG Sandesh

12 जुआरियो को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया.

बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बसुलाडबरी पब्लिक भवन के पास 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी पकड़ा जिनमे राम जी गोंड उम्र 50 साल, दिनेश ठाकुर उम्र 42 साल, केशव निषाद उम्र 42 वर्ष, जोहन ध्रुव उम्र 55 वर्ष, लीलाधर गोंड उम्र 22 साल के पास एवं फड से जुमला नगदी रकम 2000 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

इसी तरह ग्राम खोपली रेलवे अण्डरब्रिज के पास पहुंच कर घेराबंदी कर मोमबत्ती की रोशनी में ताश के 52 पत्ती में काटपत्ती नामक जुआ खेलते महेन्द्र कुमार साहू उम्र 45 वर्ष, रोहित कुमार निषाद उम्र 40 वर्ष, झम्मन लाल उम्र 45 वर्ष, दिलीप कुमार साहू उम्र 23 वर्ष के पास से जुमला नगदी रकम 1500 रूपये एवं 52 पत्ती ताश एवं 01 नग मोमबत्ती को जप्त किया गया.

तथा ग्राम बस्ती बागबाहरा रंग मंच के पास, बिजली पोल की रोशनी में 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे लोगों को घेराबंदी कर रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया जिसमे आरोपियान भीखम ध्रुव ध्रुव उम्र 27 साल, पुलेश्वर यादव उम्र 25 साल, महेन्द्र वर्मा उम्र 22 साल, के पास एवं फड से जुमला नगदी रकम 980 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

मामले में उपरोक्त सभी आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें