धान कटाई को लेकर दो पक्षो में गाली गलौच और मारपीट
थाना खल्लारी अंतर्गत बी.के.बाहरा में धान कटाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
अर्पित साहू ने पुलिस को बताया कि ग्राम बीकेबाहरा मे रेलवे फाटक के पास नव सोर्रा में खसरा नं. 985 रकबा लगभग 2.50 एकड़ उसकी दादी स्व. मनभा साहू द्वारा स्वअर्जित जमीन पांच बेटे एवं दो बेटियों के नाम सम्मिलित रूप से है. उक्त जमीन को अर्पित साहू की दादी स्व. मनभा साहू द्वारा अर्पित साहू के पिता जी लेखराम साहू के नाम से रजिस्टर्ड वसियत दी गई है. जिसका तहसील कार्यालय बागबाहरा में नामांतरण हेतु प्रकरण विचाराधीन है. उक्त कृषि जमीन को अर्पित साहू देख-रेख करता है.
जिसपर अर्पित साहू को सूचना मिला कि उक्त जमीन मे लगे फसल धान को कुछ लोग फसल को काट कर ले जा रहे है कि सूचना पाकर अर्पित साहू मौके पर जा रहा था तो पुनित साहू एवं गगन साहू वही गेट पर बैठा था और अर्पित साहू को देखकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे. जिसपर अर्पित साहू कुछ नही बोला और मौके पर चला गया. और खेत पर पहुंचकर देखा तो बिसम्भर निषाद एवं बिसेलाल निषाद दोनो भाई एवं गांव अन्य लोग खेत मे लगे फसल को हासिया से काट रहे थे तो अर्पित साहू ने उनको मना किया कि क्यो काट रहे हो ये मेरे पिताजी के नाम पर है तथा फसल को हमारे द्वारा बोआई किया गया है.
तब बिसम्भर निषाद एवं बिसेलाल निषाद ने अर्पित साहू को मां-बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौच कर हसिया दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया. और बिसम्भर निषाद ने कहा कि पुनीत साहू एवं गगन साहू ने बोला है कि लक्की आयेगा तो उसको पकड़कर मारना. अर्पित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि बिसम्भर निषाद ने बताया कि गांव के गगन लाल साहू से नव सोर्रा मे स्थित खसरा नं. 985 रकबा लगभग 2.50 एकड़ कृषि जमीन को विगत 4-5 वर्ष से 10 बोरा प्रति एकड़ के हिसाब से रेग पर बोआई करते आ रहा है. इस वर्ष भी उसी जमीन में धान का फसल लगाया था जो पक कर तैयार हो गया है. धान फसल को कटाई करने 12 नवम्बर को सुबह 09/00 बजे बिसम्भर निषाद और उसका भाई बिसेलाल निषाद गांव के 15 मजदुरो को लेकर धान कटाई करने खेत गये थे. धान कटाई कर रहे थे तभी करीबन 11:30 बजे गांव के अर्पित साहू खेत मे आया और बोला कि यह जमीन मेरा है तुम लोग धान क्यो काट रहे हो धान कटाई बंद कर दो बोला तो बिसम्भर निषाद ने बोला मै इस खेत को मै रेग मे लेकर धान बुआई किया हूं कटाई बंद नही करूंगा बोला. तो इतने में अर्पित साहू ने बिसम्भर निषाद को मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये ज्यादा करोगे तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.