चक्रधर नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही....दुकान में पटाके की अवैध बिक्री करते दुकानदार पकड़ाया....1,50,000 रूपये का पटाका जप्त.....
रायगढ़-दिनांक 12.11.2020 को थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत ग्राम विजयपुर में थाना चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर बच्चन साहू के किराना दुकान में रेड किया गया । दौरान दुकान में काफी मात्रा में अवैध बिक्री के लिए फटाके खतरनाक तरीके से रखे हुए थे जिस के संबंध में दुकानदार से आवश्यक कागजात की मांग करने पर बच्चन साहू द्वारा कोई कागजात नहीं होना बताया । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दुकान में रखे विभिन्न प्रकार के छोटे- बड़े फटाके जुमला कीमती करीबन 1,50,000 रूपये का जप्त किया गया । आरोपी बच्चन साहू पिता महादेव साहू उम्र 51 वर्ष निवासी विजयपुर के विरूद्ध अपराध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।
अन्य सम्बंधित खबरें