बुन्देली चौकी जिले का पहला अभिनव प्रयोग,  स्थाई बैरियर का न... - CG Sandesh

बुन्देली चौकी जिले का पहला अभिनव प्रयोग, स्थाई बैरियर का निर्माण

चौकी बुन्देली के सामने एक स्थाई बैरियर या चैक पोस्ट का का निर्माण कार्य किया ।  चौकी प्रभारी विकास शर्मा से बैरियर का औचित्य पूछने पर बताया कि चौकी बुन्देली का अधिकांश क्षेत्र ओड़िशा से घिरा होता है. 

और नाला में पानी कम होने व फसल कटाई के बाद बॉर्डर पर से अवैध गतिविधियों के बढ़ने की जानकारी होने पर बैरियर का निर्माण कार्य कराया गया है, कम स्टॉफ में भी वाहनों की चैकिंग के साथ अपराधियों में पुलिस की उपस्थिति और मनोवैज्ञानिक दबाव डालने के लिये इसका निर्माण कार्य कराने की बात कही है. 

ग्राम बुन्देली के ग्रामीणों ने कहा की बैरियर के निर्माण से अब तेज गति से वाहन चलाने वालों में अंकुश लगेगा जिससे एक्सीडेंट में कमी आएगी.


अन्य सम्बंधित खबरें