शराब नहीं बेचता हूं, काफी पहले से बंद कर दिया हूं कहने पर मा... - CG Sandesh

शराब नहीं बेचता हूं, काफी पहले से बंद कर दिया हूं कहने पर मारपीट.

थाना तेन्दूकोना अंतर्गत ग्राम भीखापाली में सब को शराब देता है हम लोगो क्यों नहीं देता कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर को मुकेश सोनी अपने घर में था कि रात्रि करीबन 09:00 बजे टंटू दीवान घर के सामने आकर बुलाया एवं शराब मांगने लगा. जिसे मुकेश सोनी ने बताया कि मै शराब नहीं बेचता हूं, काफी पहले से बंद कर दिया हूं. यह कहने पर वह मुकेश सोनी के साथ झगड़ा कर चला गया एवं कुछ ही समय में अपने भाई छोटू दीवान के साथ पुन: आकर घर के सामने मुकेश सोनी को आवाज देकर बाहर बुलाया एवं दोनो मिलकर सब को शराब देता है हम लोगो क्यों नहीं देता कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुफ्तार देने लगे एवं छोटू दीवान मुकेश सोनी का कालर पकड़ खींच रहा था उसी समय टंटू दीवान हाथ में रखे हसियां से बाएं हाथ में मार दिया जिससे काफी खून निकलने लगा. शोरगुल सून कर मुकेश सोनी का बड़ा भाई पवन एवं दादू आकर बीच बचाव किये जिससे दोनो व्यक्ति जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें