ट्राली के पलट जाने से हुई थी मौत, मामला दर्ज. - CG Sandesh

ट्राली के पलट जाने से हुई थी मौत, मामला दर्ज.

थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम नर्रा में ट्राली के पलट जाने से व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज. पुलिस ने बताया कि मृतक गौतम विश्वकर्मा घटना 28 अप्रैल 2020 को 08:00 बजे घर से आशाराम बेलदार ट्रेक्टर मालिक द्वारा आकर बुलाकर चलो डीजल डलाने जाना है कहकर ले गया था.

जो ट्रेक्टर लेकर नदी में रेत लेने ट्राली को अलग कर ट्राली में रेत भर रहे थे. ट्राली के छाया में बैठे गौतम अचानक ट्राली के पलट जाने से उसमें दब कर चोंट ग्रस्त हो गया था. जिसे रामकृष्ण अस्पताल ले जाकर भर्ती कराये थे जहां से रिफर करने पर दिनांक 28 अप्रैल 2020 के रात्रि करीबन 07:00 बजे वी.केयर सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल रायपुर में भर्ती किये थे. जहां उपचार के दौरान दिनांक 07 मई 2020 को उसकी मृत्यु हो गई थी जिसका शव का पी.एम. कराया गया था. मामले में आरोपी ट्रेक्टर मालिक के विरुद्ध धारा 304(A) भादवि. का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें