मेरा पैसा तुम कैसे नही दे रहे हो कहकर लकड़ी से की मारपीट. - CG Sandesh

मेरा पैसा तुम कैसे नही दे रहे हो कहकर लकड़ी से की मारपीट.

थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम बरेकेलखुर्द में मेरा पैसा तुम कैसे नही दे रहे हो कहकर गाली गलौच मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर के शाम करीब 05 बजे बाबूलाल पटेल गांव के तीर्थराज देवान के घर के सामने बैठा था उसी समय गांव का नीलकंठ पटेल आया और तुम कैसे देवसिंग यादव का पैसा नही दे रहे हो कहकर मां बहन की बुरी बुरी गाली देने लगा जिसे बाबूलाल पटेल गाली गलौच करने से मना किया तो नीलकंठ पटेल वहा से चला गया.

कुछ समय बाद वहा देवसिंग यादव लकडी पकड कर आया जो मेरा पैसा तुम कैसे नही दे रहे हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे बाबूलाल पटेल ने तुम्हारा पैसा दे दिया हूं कहकर बोला तो तुम मुझे कब पैसा दिये हो झूठ बोलते हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली देकर अपने हाथ में रखे लकडी से बाबूलाल पटेल के सिर पर वार किया तो बाबूलाल पटेल अपने हाथ से लकडी को रोकने का प्रयास किया तो उसके बाएं कान एवं कंधे में लकडी का मार पडने से उसका बाएं कान एवं दहिना हाथ के अंगूठा एवं बाएं कंधे में चोट लगी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें