धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया. - CG Sandesh

धारदार हथियार के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया.

थाना बागबाहरा मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति शिव मंदिर के पास वार्ड नं 14 पोटरपारा बागबाहरा में एक धारदार हथियार रखा है, जो लोगों को मारने पीटने के लिए लहरा रहा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि एक व्यक्ति घटना स्थल में धारदार हथियार को रखकर लहरा रहा था. जिन्हें हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम श्याम चौहान पिता प्रकाश चौहान उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं 14 पोटरपारा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें