जान से मार दूंगा कहकर हाथ में रखें चाकू से हमला.
थाना बागबाहरा अंतर्गत पोटरपारा में 15 नवम्बर के करीब सुबह 05:00 बजे सत्यनारायण ताण्डी अपने साथी राकेश ताण्डी एवं चेतन सोनवानी के साथ शुलभ शौचालय से वापस अपने घर आ रहा था, कि उसी समय श्याम चौहान पीछे से आया और मां बहन की अश्लील गाली देने लगा.
जिसे सत्यनारायण ताण्डी मुड कर देखा तो वह हाथ में चाकू रखा हुआ था जिसे गाली देने के लिए मना किया तो तू कौन होता है मुझे मना करने वाला तुझे जान से मार दूंगा कहकर हाथ में रखें चाकू से सत्यनारायण ताण्डी को मारा है. जिसे देखकर उसका साथी राकेश ताण्डी बीच बचाव के लिए आया तो उसे भी चाकू से मारपीट किया है. मारपीट करने से सत्यनारायण ताण्डी के बांया कंधा में एवं उसके साथी राकेश ताण्डी के हाथ कंधा व पीठ में चोट लगा है खून निकल रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.