हम लोगों को क्यों गाली दे रहे हो कहकर घुस गए घर और करने लगे मारपीट.
थाना बागबाहरा अंतर्गत ग्राम हरनादादर में हम लोगों को क्यों गाली दे रहे हो कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार दिनेश ध्रुव 15 नवम्बर को गांव का लीला मण्डली तरफ नेमीचंद चंद्राकर के घर गया था. वहां से खिचडी खिलाकर शाम करीब 07:00 बजे अपने घर आया तो उसकी पत्नी त्रिवेणी ध्रुव ने उसको यह कहने लगी कि अभी तक कहा गये थे अभी आ रहे हो कहकर वाद विवाद करने लगी.
तभी आवाज को सुनकर पडोस में रहने वाले राजू विश्वकर्मा एवं बलराम विश्वकर्मा ने उसके घर अन्दर घुस कर हम लोगों को क्यों गाली दे रहे हो कहकर बलराम ने दिनेश ध्रुव के पीठ को डण्डा से मारपीट किया एवं राजू विश्वकर्मा ने हाथ मुक्का से पीठ जांघ एवं भुजा में मारपीट किया. फिर कुछ देर बाद प्रताप विश्वकर्मा एवं राज कुमार विश्वकर्मा भी डण्डा लेकर उसके घर अन्दर आ गये.
मारपीट की आवाज को सुनकर दिनेश ध्रुव के पिता जी भोज राम ध्रुव झगडा को छुडाने आया तो प्रताप विश्वकर्मा ने उसके पिताजी भोज कुमार ध्रुव के सिर में डण्डा से मारपीट किया एवं राजकुमार विश्वकर्मा ने डण्डा से उसके पिता जी भोजराम के कमर को मारपीट किया है एवं जान से मारने की धमकी दिये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.