बोलेरो ने साईकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बोलेरो ने साईकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज.

थाना खल्लारी अंतर्गत पचेडा और मामाभांचा के बीच बोलेरो ने साईकल को पीछे से ठोकर मारी. जिसपर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 16 नवम्बर के शाम करीब 4.30 बजे गांव में हल्ला हुआ कि नेशनल हाईवे 353 में पचेडा और मामाभांचा के बीच मुख्यमार्ग में मामाभांच गांव के यमुना पटेल का कार से एक्सीडेंट हो गया है. चेतन कुमार साहू भी खबर सुनकर तुरंत नेशनल हाईवे घटनास्थल पर गया तो देखा कि उसके पडोसी यमुना पटेल रोड के किनारे पड़ा हुआ है. जिसके सिर से खुन निकल रहा था और साईकल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी.

वहीं पास ही एक बोलेरो कार स्लेटी रंग का क्रमांक CG 04 NE 6894 जिसका सामने का बोनेट एवं कांच टुटा हुआ वहीं पर घटनास्थल पर खडा था, आसपास बहुत भीड लगा था, आने-जाने वाले लोग बताये कि बोलेरो कार क्रमांक CG 04 NE 6894 का चालक तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक कार को चलाते हुए यमुना पटेल की साईकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे यमुना पटेल के सिर में, एवं शरीर में चोट लगकर खुन निकल रहा था फिर गांव वाले गाडी की व्यवस्था करके यमुना पटेल को उनके बेटे भोजराम पटेल, यादराम पटेल के साथ ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुंद भेजे हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें