रिपोर्ट कराने साथ मे क्यों गयी थी कहकर चार व्यक्तियों ने की मारपीट.
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम पचेडा में तुम हिरऊ माण्डले के खिलाफ रिपोर्ट कराने साथ मे क्यों गई थी कहकर चारो व्यक्तियों ने मारपीट की जिसपर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि अनुसूईया गोरलेकर 15 नवम्बर को अन्नपूर्णा साहनी ग्राम पचेड़ा के साथ हिरऊ माण्डले के खिलाफ घर के अंदर घुसकर गाली गलौच मारपीट करने की रिपोर्ट कराने थाना आये थे.
रिपोर्ट कराने के बाद गांव के तुलाराम साहनी एवं विकास साहनी के साथ अलग-अलग मोटरसायकल मे वापस घर जा रहे थे अनुसूईया एवं अन्नपूर्णा साहनी विकास साहनी के मोटरसायकल में बैठे थे कि करीब पौने बारह बजे रात्रि मे दुर्गा चौक के पास मेघराज टंडन, रूपेश टंडन, भोला टंडन, रवि टंडन सभी निवासी पचेड़ा के द्वारा उन लोगो को रास्ते मे रोककर तुम हिरऊ माण्डले के खिलाफ रिपोर्ट कराने साथ मे क्यो गई थी कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार एवं जान से मारने की धमकी देकर मेघराज टंडन ने अनुसूईया के बाल पकड़कर जमीन मे पटक दिया जिससे उसके दाहिने हाथ मे चोट लगकर दर्द हो रहा है. और सिर मे भी दर्द है.
गाली गलौच की आवाज सुनकर दुरपती साहनी, उमा साहनी, हेमा साहनी तीनो घर से बाहर आये तथा मेघराज के द्वारा अनुसूईया को स्टील या लोहे के गरम पाईप से मारने के लिये हाथ उठाया था जिसे गांव की दुरपती साहनी के द्वारा बीच बचाव करने हाथ से रोकने पर उसके दाहिने हाथ मे चोट लगा है. और अन्नपूर्णा साहनी को थाना मे रिपोर्ट किये हो कहकर उसके बच्चे को पकड़ कर पटकने की धमकी दे रहे थे.
इस बात की सूचना डायल 112 को दिये है जो मौके पर आने से आरोपी उन्हें देखकर भाग गये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने चारो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.