नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज.

थाना तेन्दूकोना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदिया कला में नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है. लड़की की परिजनों ने पुलिस को बताया कि 08 नवम्बर 2020 को रात्रि 10:00 बजे लड़की अपने कमरे में सोयी थी, जिसे अगले दिन सुबह करीबन 06:00 देखे तो वह अपने कमरे में नहीं थी.

इसके बाद लगातार लड़की का पता तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला. बताया गया कि सुपेत दीवान कुछ दिन पूर्व लड़की के साथ किसी मंदिर में शादी करने का फोटो भेजा है जो जानबुझकर लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें