भगाकर ले जा रहे लड़की की मोटरसायकल से गिरने से मौत, मामला दर्... - CG Sandesh

भगाकर ले जा रहे लड़की की मोटरसायकल से गिरने से मौत, मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम खेमड़ा के तालाब मोड़ के पास मोटरसायकल से गिरकर लड़की की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 17 नवम्बर के करीब शाम 04:45 बजे प्रियंका भोई किराना दुकान सामान लेने गयी थी, जहाँ  ग्राम बरपेलाडीह का रामसागर भोई अपना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GA 7757 में उसे बैठाकर भगाकर जगदीशपुर रोड तरफ ले जा रहा था.

इस दौरान ग्राम खेमड़ा तालाब मोड के पास मोटर सायकल को तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाने से पीछे बैठी लड़की उछलकर रोड़ किनारे नीचे जमीन में गिर गयी. जिससे उसके चेहरा एवं शरीर में आई अंदरूनी चोंटे आई थी, और ईलाज हेतु 112 वाहन से शासकीय अस्पताल बसना लेकर गये थे.

डियूटी में उपस्थित डॉक्टर द्वारा लड़की को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं लड़का भी घायल होने से अभी अस्पताल में भर्ती है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक रामसागर भोई के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें