धान बोनस पैसा को लेकर दो पक्षो में मारपीट काउंटर मामला दर्ज. - CG Sandesh

धान बोनस पैसा को लेकर दो पक्षो में मारपीट काउंटर मामला दर्ज.

थाना तेन्दूकोना अंतर्गत ग्राम दाबपाली में धान बोनस पैसा को लेकर दो पक्षो में मारपीट होने से काउंटर मामला दर्ज किया गया है.

टोकराम यादव के अनुसार 17 नवम्बर को वह संतोष ध्रुव के घर के पास में बैठा था कि उसी समय उसका भतिजा चैनसिंग एवं सहदेव आये और पिछले साल का धान बोनस पैसा जो टोकराम की मां रामकुंवर यादव के नाम से पैसा जमा है, उसे मांगने लगे.

तब टोकराम यादव मां के नाम के पैसा के संबंध में कुछ नहीं जानता हूं कहा तो इतने में दोनों भाई एक राय होकर आम जगह पर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए चैनसिंग अपने हाथ में पकडे लोहे के राड से एवं सहदेव यादव अपने हाथ मे पकडे मछली काटने का लोहा से मारपीट किये. जिससे टोकराम के सिर में एवं दोनों हाथ की हथेली में चोंट आया है.

जबकि चैन सिंग यादव ने बताया कि 16 नवम्बर को शाम को उसकी दादी रामकुंवर एवं चाचा टोकराम यादव को सामूहिक खाता का पिछले साल का बोनस पैसा मांगने गया था जो 17 नवम्बर को आने को बोले थे. जिसके बाद 17 नवम्बर के 11:00 बजे चैनसिंह पैसा मांगने गया तो उसका चाचा टोकराम जो संतोष ध्रुव के घर के पास में बैठा हुआ था वह पैसा नहीं दूंगा बोला एवं विवाद करने लगा उतने में उसका लड़का लुपेन्द्र यादव और उसकी दोनों लडकियां आकर आम जगह में मां बहन की बुरी बुरी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए लुपेन्द्र हाथ में रखे डण्डा से उसके सिर में मारा तथा दोनों लडकियां अपने हाथ में रखे डण्डे से मारपीट किये जिससे उसके सिर में चोट आया है.

दोनों मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें