बागबाहरा पुलिस ने 5 मामलों में की जुआ रेड की कार्यवाही. - CG Sandesh

बागबाहरा पुलिस ने 5 मामलों में की जुआ रेड की कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस ने वार्ड नं0 4 मंदिर के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेलते पकड़ा. जिसमे आरोपी टुकेश पटेल पिता संतराम पटेल उम्र 30 साल, विनोद बनगोस्वामी पिता लाला बनगोस्वामी उम्र 46 साल, पुनम सिंग ध्रुव पिता रूप सिंग ध्रुव उम्र 30, अतिशराज चौहान पिता कृष्णा गोलाप चौहान उम्र 32 साल से नगदी रकम 1030 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

ग्राम हरनादादर के चौक में जुआ खेल रहे संजय साहू पिता रघुनाथ साहू उम्र 40 साल, धीरज डोगरे पिता मयाराम डोगरे उम्र 40 साल, हेमंत महानंद पिता स्व0 नंदरमन महानंद उम्र 40 साल से नगदी रकम 2700 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

दुर्गा चौक खोपली के पास जुआ खेल रहे विजय कौशिक पिता केवल कौशिक उम्र 45 साल, धनेश बंजारे पिता धरम बंजारे उम्र 28 साल, गोविन्द चन्द्राकर पिता शेखर चन्द्राकर उम्र 34 साल, चमन लाल धृतलहरे पिता योगेश कुमार धृतलहरे उम्र 20, रवि धृतलहरे पिता नरायण धृतलहरे उम्र 23 साल से नगदी रकम 2,480 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

तथा दुर्गा चौक खोपली के पास जुआ खेल दिलीप वर्मा पिता मंतराम वर्मा उम्र 28 साल, अर्जुन साहू पिता धनाहु राम साहू उम्र 34 साल, नेहरू साहू पिता महादेव साहू उम्र 30, मंशा राम निषाद पिता मोहन निषाद उम्र 36 साल, झमन साहू पिता कलानाथ साहू उम्र 46 साल से नगदी रकम 2,140 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया.

वार्ड नं0 10 नवागांव रेल्वे फाटक के पास जुआ खेल रहे श्याम चौहान पिता केत राम चौहान उम्र 40, तारण दास जांगडे पिता सदाराम उम्र 40 साल, तुला राम पिता मंशाराम उम्र 30, युवराज सोनवानी पिता खेलावन उम्र 35 साल से नगदी रकम 1510 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया.

उपरोक्त आरोपियों सभी का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें