ग्राम ग्राम खट्टी में जुआडियों पर कार्यवाही 5 मामले दर्ज
खल्लारी पुलिस ने 17 नवम्बर को ग्राम खट्टी
बाजार चौक चबुतरा में जुआ खेलने वालों पर 5 मामले दर्ज किये है. जिसमे बसंत कुमार
निषाद, देवेन्द्र कुमार सिन्हा, लीलाधर देवांगन के कब्जे से 52 पत्ती तास, एक नग प्लास्टिक
बोरी एवं फड व पास से जुमला रकम 1580/- रूपये को जप्त किया है. तथा पवन कुमार साहू,
ओमप्रकाश पटेल, हीरू दास मानिकपुरी के कब्जे से 52 पत्ती तास, एक नग प्लास्टिक
बोरी एवं फड व पास से जुमला रकम 1360/- रूपये को जप्त किया.
तथा भुवन लाल साहू, सुनिल शर्मा, सोनसाय के कब्जे से 52 पत्ती तास एवं फड एवं पास से जुमला रकम 1460/- रूपये को जप्त किया. मोहित साहू, राम लाल कलार, मदन केंवट के कब्जे से 52 पत्ती तास एवं फड एवं पास से जुमला रकम 1410/- रूपये को जप्त किया गया. तथा श्रवण रावत, ईश्वर निषाद, भारत यादव के कब्जे से 52 पत्ती तास एवं फड एवं पास से जुमला रकम 1350/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया.