ग्राम नवाडीह बुन्देली तिराहा के पास मोटर सायकल से हाथ भट्ठी ... - CG Sandesh

ग्राम नवाडीह बुन्देली तिराहा के पास मोटर सायकल से हाथ भट्ठी महुआ शराब ले जाते दो पकड़ाए.

18 नवंबर 2020 को चौकी प्रभारी बुन्देली के द्वारा ग्राम नवाडीह बुन्देली तिराहा के पास ग्राम बुंदेली से झाखरपाली की ओर अवैध रूप से हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब ग्राम बुंदेली के पण्डा यादव ऊर्फ सेवक राम पिता दरबार सिंह यादव उम्र 35 वर्ष, दरबार सिंह यादव पिता स्व. राम सिंह यादव उम्र 61 वर्ष के द्वारा बिक्री करने हेतु एक मोटर सायकल से लेकर जाते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर उक्त आरोपीयों द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए अपने पास रखे एक सफेद कलर की 10 लीटर वाली जरिकेन में 10 लीटर एवं एक पीले रंग की 05 लीटर वाली डिब्बा में 04 लीटर जुमला 14 लीटर 14000 ML हाथ भट्टी से बना महुआ शराब कीमती करीबन 2800/- रूपये एवं एक मोटर सायकल क्रमांक CG04LK1329 लाल नीला कलर का हीरो ग्लेमर कीमती करीबन 25,000/- रूपये जुमला कीमती 27,800/- रूपये का पेश किया. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध करे विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें