news-details

IPL के बाद नया बिजनेस शुरू करने जा रहे है महेंद्र सिंह धोनी, ऑर्डर की 2000 कड़कनाथ चिकन ब्रीड

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब अलग-अलग बिजनेस आइडिया पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। धोनी जल्द ही मुर्गी पालन यानी पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं।

धोनी रांची में ऑर्गेनिक पोल्ट्री फार्मिंग बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थंडला जिले के रहने वाले विनोद मेधा को 2 हजार से ज्यादा कड़कनाथ ब्रीड का ऑर्डर दिया है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पाए जाने वाले मशहूर कड़कनाथ के मुर्गी पालन की तैयारी कर ली है और इसके लिए उन्होंने 2000 चूजों का आर्डर भी वहां के एक आदिवासी किसान को दे दिया है।

न्यूज एजेंसी ANI ने झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गा अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. आईएस तोमर के हवाले से बताया है कि धोनी ने अपने दोस्तों के जरिए संपर्क किया था, लेकिन उस केंद्र में समय पर चूजे नहीं थे, इसलिए उन्हें झाबुआ के थांदला के आदिवासी किसान से संपर्क करने को कहा गया जो कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिग करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी रांची में ही इन मुर्गों की फार्मिंग करेंगे. इसके लिए उन्होंने चूजे खरीदने के लिए झाबुआ के आदिवासी किसान विनोद मेंड़ा को अग्रिम भुगतान कर दो हजार चूजे 15 दिसंबर तक रांची भेजने का ऑर्डर दिया है।

कड़कनाथ मुर्गा मध्य प्रदेश के झाबुआ की पहचान है और भारत सरकार से कड़कनाथ को जीआई टैग भी मिल चुका है। यह मुर्गा काले रंग का, काले खून, काले हड्डी और काले मांस के साथ लजीज स्वाद के लिए पहचाना जाता है। यह मुर्गा फैट और कोलेस्ट्रोल-फ्री भी होता है।




अन्य सम्बंधित खबरें