news-details

छत्तीसगढ़ :-- भ्रष्टाचार के इनामी आरोपी, आबकारी विभाग के पूर्व OSD गिरफ्तार, जानिए क्या था पूरा मामला..

छ्त्तीसगढ़ आबकारी विभाग के पूर्व संविदा OSD, जिनपर करोड़ो के सरकारी धन के हेरफेर का आरोप था अंततः आज EOW के हाथ चढ़ गए। EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो इन्हें डेढ़ साल से ढूंढ रही थी और इनपर 10 हजार का इनाम भी था।

समुद्र राम सिंह के खिलाफ कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने फरवरी 2019 में शिकायत की थी। इनपर आरोप है कि इन्होंने भाजपा शासन में आबकारी विभाग के संविदा OSD (Officer on special duty) रहते हुए शासन की नीतियों में अपने अनुसार परिवर्तन कर व्यापक भ्रष्टाचार किया है। नितिन भंसाली के शिकायत के बाद EOW ने मार्च 2019 में मामला दर्ज कर इनके कई ठिकानों पर दबिश भी दी थी लेकिन तब वे उसके हाथ नहीं लगे थे।

अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 13 1(b),13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,120 b भारतीय दंड संहिता के मुख्य आरोपी समुद्र सिंह को EOW/ACB की संयुक्त टीम ने आज सुबह ही समुद्र राम सिंह के बोरिया कला के निवास से गिरफ्तार किया।

EOW/ACB की कुल 5 टीमो ने अलग अलग जगह पर छापा मारकर समुद्र राम सिंह को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।समुद्र राम सिंह अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक EOW ने अपराध क्रमांक 12/2019 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,409,420 ,120 ब भादवि में समुद्र राम सिंह पर 10000 की घोषणा की थी।




अन्य सम्बंधित खबरें