सास व दामाद के बीच गाली गलौच और मारपीट दोनों ने दर्ज करवाया एफ.आई.आर
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम खल्लारी में सास व दामाद के बीच गाली गलौच, मारपीट होने पर दोनों ने एक दुसरे के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज करवाया है.
बेबी बाई ने शिकायत में बताया कि 17 नवम्बर के करीब 10.00 बजे वह अपने घर के बाहर अपनी बेटी फतीजा बेगम के साथ चौरा में बैठी थी, उसी समय उसका दामाद अब्दुल लतीफ अपने हाथ में लकडी का डंडा लेकर मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए आया और बोला कि मेरी पत्नि को तुम अपने पास क्यों रखी है मेरे घर क्यों नहीं भेज रही है कहकर डंडा से बेबी बाई के दोनो पैर के जांघ के नीचे एवं दाहिनां कंधा को मारा, जिससे बेबी बाई को चोट आकर सुजन हो गया. इसके साथ ही अब्दुल गाली गलौज करते हुए आज मैं तुझे जान से मार दुंगा कहकर धमकी देने लगा. जिसपर फतीजा बेगम डायल 112 को काल कर बुलायी और उसे सीएचसी बागबाहरा लेकर गये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकी अब्दुल लतीफ ने बताया कि वह 17 नवम्बर के करीब 10.00 बजे वह अपने घर के सामने अपनी पत्नि फतीजा बेगम से बातचीत करते खडा था. तभी उसकी सास बेबी बाई सहिस अपने हाथ में डण्डा लेकर आई और उसे गंदी गंदी गालियां देते हुए मेरी बेटी को तीन चार माह से छोड दिया है, जिसे मैं अपने पास रखी हूँ तु उससे क्यों बात कर रहा है कहकर हाथ में रखे डंडा से पीछे से उसके सिर के बांये भाग को मार दी. जिससे अब्दुल लतीफ के सिर में चोट आकर खुन निकलने लगा. इसके बाद अब्दुल भी अपने बचाव करने के लिये हाथ से बेबी बाई सहिस को धक्का दिया तो जमीन में गिर गई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.