कैसा दवाई मारे हो पुरा फसल खराब हो गया कहने पर की मारपीट - CG Sandesh

कैसा दवाई मारे हो पुरा फसल खराब हो गया कहने पर की मारपीट

थाना बसना अंतर्गत ग्राम छिर्राचुंवा में तुम्हारा खेत नही है तुम कौन होते हो मुझे बोलने वाले कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि जयदेव डड़सेना 20 नवम्बर के रात्रि 08.00 बजे पुरन किराना दूकान के सामने गली में खड़ा था. उसी समय उसने शत्रुघन डड़सेना को बोला कि मेरे पुरन चाचा खेत में कैसा दवाई मारे हो जो पुरा फसल खराब हो गया.

इतने में शत्रुघन, जयदेव डड़सेना को तुम कौन होते हो मुझे बोलने वाले तुम्हारा खेत नही है खेत वाला मुझे कुछ नही बोल रहा है कहकर मां बहन की गाली बकते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. जिसे देखकर उसका बेटा सजन डड़सेना भी आया एवं उसे भी मां बहन की गाली बकते चप्पल एवं हाथ मुक्का में मारपीट किये. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें