ट्रक के ठोकर से मोटर सायकल में सवार 2 की मौत.
थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम हाड़ाबंद में ट्रक के ठोकर से मोटर सायकल सवार की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 21 नवम्बर को तेजराम साहू ससुराल ग्राम पसौद के पड़ौसी चाचा ससुर चन्द्रशेखर साहू एवं चैतराम यादव ग्राम पसौद थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद का अपने मोटरसायकल HF डिलक्स CG 04 MR 5884 में लड़की देखने बागबाहरा आया था.
जो बागबाहरा से वापस अपने घर पसौद जाते समय रात्रि करीब 08:00 बजे हाड़ाबंद ओव्हरब्रीज के ढाल से उतर रहे थे कि उसी समय सामने से ट्रक(गैस टेंकर 18 चक्का वाली) क्र0 CG 04 MR 4208 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक अपने वाहन को चलाते हुये सामने से मोटरसायकल HF डिलक्स CG 04 MR 5884 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटरसायकल के पीछे बैठे चैतराम यादव के चेहरा एवं बाया हाथ में चोट लगने से मृत्यु हो गया एवं मोटरसायकल के चालक चन्द्रशेखर साहू मोटरसायकल सहित ट्रक मे फंस जाने से कुछ दूरी तक रगड़ खाने एवं चोट लगने से मृत्यु हो गया तथा मोटरसायकल क्षतिग्रस्त हो गया.
इसके बाद ट्रक क्र0 CG 04 MR 4208 के चालक द्वारा एक्सीडेंट कर बागबाहरा की ओर भाग गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.