पुराना शराब भट्टी के पीछे 05 जुआरियो को पकड़ा गया. - CG Sandesh

पुराना शराब भट्टी के पीछे 05 जुआरियो को पकड़ा गया.

बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर पुराना शराब भट्टी के पीछे बागबाहरा के पास कुछ लोगों को 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों से हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुये पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर घेराबंदी लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया. जिनमे रजा खान उम्र 26 साल, भूपेन्द्र ठाकुर उम्र 24 साल, राजेश्चर ओगरे उम्र 23 साल, शिवम बगानी उम्र 24 साल, दामोदर बघेल उम्र 26 साल से नगदी रकम 8500 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया. तथा आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें