हाईवा ट्रक की ठोकर से दो लोगों की मौत पर दर्ज हुआ मामला. - CG Sandesh

हाईवा ट्रक की ठोकर से दो लोगों की मौत पर दर्ज हुआ मामला.

बागबाहरा पुलिस ने बताया कि 4 नवम्बर को शाम करीब 7:00 बजे अशोक लिलेण्ड सर्विस स्टेशन के पास हाईवा ट्रक क्रमांक CG 04 JD 6952 के सामने मोटर सायकल में सवार दो व्यक्ति जा रहे थे. उसी समय हाईवा ट्रक चालक द्वारा अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर सामने जा रही मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर दुर्घटना कर दिया और मौके से अपने वाहन को लेकर कोमाखान की ओर भाग गया.

मौके पर दोनों व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून निकल रहा था, रूपेश्वर सिंह ठाकुर ने दोनों घायल व्यक्ति को देखकर पहचान किया जिसमें से एक का नाम गौतम ठाकुर पिता पूना राम निवासी ग्राम छुईया एवं एक का नाम गैंदू राम ठाकुर पिता पुरन सिंह ठाकुर साकिन बिडोरा के थे दोनों को साडू भाई थे.

इसके बाद मौके पर उपस्थित रूपेश्वर सिंह एवं सलीम खान द्वारा मौके पर 108 एम्बुलेन्स को फोन से घटना के बारे में सूचना दिया. तब मौके पर 108 वाहन ने दोनों घायल व्यक्ति को उठा कर ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा लाये. जहां डाक्टर द्वारा दोनों को चेक करने पर मृत घोषित कर दिया गया. जिसपर पुलिस ने उक्त हाईवा ट्रक के चालक पर अपराध धारा 304 (A) भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें