मोटर सायकल से फिसल कर गिरने से मौत, मामला दर्ज. - CG Sandesh

मोटर सायकल से फिसल कर गिरने से मौत, मामला दर्ज.

बागबाहरा पुलिस ने बताया कि 07 अगस्त 2020 को दिनेश सोनवानी पिता रत्थू सोनवानी उम्र 32 वर्ष, गंजपारा महासमुंद मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GH 4113 से बागबाहरा रिश्तेदारी में आया था. जो श्याम सागर के साथ अपने मोटर सायकल में बोकरामुडा से वापस आते समय दोपहर करीब 04:00 बजे हरनादादर के आगे जुनवानी जाने के रोड पास दिनेश सोनवानी द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते फिसल कर गिरने से दिनेश यादव एवं श्या्मु ऊर्फ श्याम सागर को चोट लगा था.

जिसे डायल 112 वाहन से सीएचसी बागबाहरा लाया गया. जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर दिनेश यादव को मृत घोषित कर दिया गया. तथा मामले की मर्ग जांच पर मोटर सायकल चालक मृतक दिनेश सोनवानी का कृत्य अपराध धारा 279,337, 304(A) भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें