बैल सांड से टकराने से मोटर साइकल सवार की मौत. - CG Sandesh

बैल सांड से टकराने से मोटर साइकल सवार की मौत.

17 नवम्बर 2019 के रात्रि 10:00 बजे नर सिंग पिता चतुर सिंग निर्मलकर उम्र 67 साल TVS स्पोटर्स क्रमांक CG 04 HT5672 से तोरला से पीला राम, नरसिंग एवं राधेश्याम के साथ वापस आते समय भानपुर बागबाहरा के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 04 HT5672 के चालक पीला राम द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड में बैठे बैल सांड से टकराने से नीचे गिर जाने से नरसिंग के सिर में गंभीर चोट आई और पीछे बैठे राधेश्याम को हल्का खरोच आया.

इसके बाद नरसिंग निर्मलकर का ईलाज के लिये परिजन द्वारा आर0एल0 सी 0अस्पताल महासमुन्द भर्ती‍ किये थे. जो ठीक नही होने पर उसे 19 नवम्बर 2019 को ईलाज हेतु डी0के0एस0 अस्पताल रायपुर में भर्ती किये. जिसकी ईलाज के दौरान दिनांक 21 नवम्बर 2019 के प्रात: 09:30बजे मौत हो गयी. जिस पर आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 304(A) भादवि का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें