news-details

विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने किया कुटेला-कोसीर-सिंघनपुर-मल्दा (अ) मार्ग के उन्नयन हेतु भूमिपूजन...

वर्षों से जर्जर पड़े सड़कों की सुध दिलाने क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े से निवेदन किया था, जिसे तत्काल प्रार्थना श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को दी थी, विधायक की बात पर संज्ञान लेते हुवे मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों को आदेशित किया था।



और आज वो शुभ घड़ी आ गयी जब वर्षो से जर्जर पड़े मार्ग का भूमिपूजन श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने किया।

उत्तरी गनपत जांगड़े ने सभी जनता, जनप्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों को भरोसा दिलाया कि वो हमेशा सारंगढ़ के हित मे काम करती रहेंगी, यथा सरकारी योजनाओं को आम जनता तक लाभ दिलाने में कोई कसर नही छोड़ेंगी।

इस शुभ अवसर पर सारंगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मीडियाकर्मियों की उपस्थिति रही।




अन्य सम्बंधित खबरें