GF से मिलने आए प्रेमी की रातभर घरवालों ने की जमकर पिटाई, सवे... - CG Sandesh

GF से मिलने आए प्रेमी की रातभर घरवालों ने की जमकर पिटाई, सवेरा होते ही बना लिया दामाद, जानिए पूरा मामला

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के घरवालों ने पकड़कर रातभर धुनाई की एवं सुबह होते-होते उसे अपना दामाद बना लिया।

दरअसल, यह मामला यूपी के रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली ग्राम का का है, जहां प्रेमिका रहती है। स्वार क्षेत्र के गद्दी नगली गांव निवासी प्रेम सिंह का मेहंदी नगर सुमाली की लक्ष्मी संग प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था। युवक पिछली रात लगभग 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। जब प्रेमिका के घरवालों को कुछ आहट हुई तो वह सतर्क हो गए।

उन्होंने खामोशी के साथ माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए। इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता उन्होंने उसे कमरे में पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर तमाम आसपास के लोग आ गए और प्रेमी की पिटाई शुरू हो गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कल इस मामले की शिकायत आते ही लड़के को थाने बुलाया गया। लड़के के परिवार के लोग भी आए। उन्होंने बोला सभी को साथ बैठाकर बातचीत कराई गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें