भीमखोज में मनाया गया मितानीन दिवस
ग्राम पंचायत भीमखोज में मितानीन दिवस बड़े ही शानदार ढंग से मनाया गया । इस कार्यक्रम में भीमखोज पंचायत के मुख्य अतिथि के रूप में बसंता ठाकुर सभापति महिला बाल विकास एवं सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य तथा विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य धरमोतिन ध्रुव, ग्राम पंचायत सरपंच माखन सोन रहे ।
जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा सभी आये हुए मितानीनो का सम्मान किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि बसंता ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहीं की मितानीन स्वास्थ्य विभाग में अहम भूमिका निभाती हैं हमें गाँव में प्राथमिक स्तर की दवाइयों को उपलब्ध कराती हैं निश्चित ही मितानीनो की सेवा अभूतपूर्व है। इस कार्यक्रम में पंचायत सभी पंचगणो ने उपस्थिति होकर अपनी सहभागिता निभाई ।
अन्य सम्बंधित खबरें