news-details

पति की गैरमौजूदगी की बात जानकर अकेली महिला से किया छेड़छाड़.. पति की शिकायत पर अपराध कायम कर, किया गिरफ़्तार...

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ थाने की चौकी कनकबीरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला से आरोपी ने उस वक्त छेड़छाड की, जब वो आंगन में अकेली थी। महिला की चीख सुनकर छत पर टहल रहा उसका पति नीचे आया। तब तक महिला को छेड़ने वाला आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी दिलीप साहू उर्फ दीपक साहू को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला:-

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 20 नवंबर की है। शाम को पीड़िता खाना बनाकर आंगन में बर्तन मांजने जा रही थी। उसी दौरान दीपक साहू ने आकर उससे उसी के पति के बारे में पूंछा। पीड़िता ने बताया कि वे खाना खाकर कहीं बाहर चले गए। इसके बाद दीपक ने अकेली महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया।

महिला ने उसको जोर का धक्का देकर खुद को बचाया और फिर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर छत पर टहल रहा पति नीचे उतरा। तब तक दीपक साहू वहां से भाग चुका था। इसी बीच आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने महिला से चिल्लाने का कारण पूछा। महिला ने सारी दास्तां बयान कर दिया।

पति ने दर्ज कराई शिकायत:-

वारदात के एक दिन बाद 22 नवंबर को पीड़िता के पति ने कनकबीरा चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को बिना नंबर की डायरी के तहत दर्ज किया था। चैकी प्रभारी उप निरीक्षक एम.डी. जायसवाल हमराह स्टाफ के साथ गांव जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर चैकी लाये जिसे आज रिमांड पर भेजा गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें