महासमुंद : अवैध रूप से डीजल बिक्री हेतु रखने पर कार्यवाही, 2... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रूप से डीजल बिक्री हेतु रखने पर कार्यवाही, 250 लीटर डीजल जप्त.

बागबाहरा पुलिस ने ग्राम पडकीपाली से अवैध रूप से डीजल बिक्री हेतु रखने पर कार्यवाही किया. पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पडकीपाली के जगदीश धीवर नाम के व्यक्ति से अपने दुकान में अवैध रूप से डीजल बिक्री हेतु रखा है.

जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर कि ग्राम पडकीपाली जगदीश धीवर के दुकान पर दबिश दिया. जहां एक व्यक्ति मिला से जिससे पुलिस द्वारा नाम व पता पुछने पर अपना नाम जगदीश धीवर पिता वामेश्वर धीवर उम्र 30वर्ष ग्राम पडकीपाली थाना बागबाहरा का निवासी होना बताया.

जिसके कब्जे से पुलिस ने 50 लीटर वाली 05 नीले रंग की जरिकेन में 50-50 लीटर डीजल कुल 250 लीटर डीजल कीमती 19,420 रूपये जप्त किया. पुलिस ने बताया कि  आरोपी द्वारा ज्वलनशील पदार्थ के रख रखाव में उपेक्षापूर्ण कार्य से मानव जीवन संकटापन्‍न हो सकती है जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 285 भादवि का घटित करना पाये जाने से आरोपी जगदीश धीवर को विधिवत गिरफ्तार किया.


अन्य सम्बंधित खबरें